गोंडा

सीएमओ ऑफिस में जेम पोर्टल से होने वाले टेंडर को एल-1 कर चहेते फर्म को कार्य देने का उजागर हुआ कारनामा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पटल सहायक के मुहर पर एनएमए विनोद गुप्ता ने किया अपना हस्ताक्षर

गोण्डा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत फाइलेरिया कार्यक्रम अभियान के प्रचार प्रसार हेतु एफएमआर एडीसीपी 2.68 आईईसी-3 में 505160 रुपए जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर कराए जाने हेतु आवंटित किया गया जबकि स्वास्थ्य विभाग के संबंधितों द्वारा नियम कानून कायदे को दरकिनार करते हुए पत्रांक संख्या-56 दिनाँक-24.7.2023 को बगैर सीएमओ का हस्ताक्षर कराए ही 479175 रुपए की नोट शीट बनाया गया और उसके बाद दिनाँक 27.7.23 को सीएमओ डॉ0 रश्मि वर्मा का हस्ताक्षर व पटल सहायक के मुहर पर एनएमए विनोद गुप्ता का हस्ताक्षर युक्त नोट शीट 484635 रुपए का बनाकर बगैर जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर कराए ही मनमानी तरीके सेबैनर,पोस्टर,बाउचर,लीफलेट मुद्रण आदि कार्य हेतु एल-1 करके मनचाहे ठेकेदार को कार्य दे दिया गया।

जिससे आक्रोशित फर्म/ठेकेदार द्वारा बताया गया कि शासनादेश के अनुसार 05 लाख रुपए से ऊपर की धनराशि का टेंडर जेम पोर्टल के माध्यम से होना चाहिए था जबकि सीएमओ द्वारा शासन से जारी 05 लाख से ऊपर की धनराशि को मनमानी तरीके से घटाकर चहेते फर्म को मुद्रण कार्य दे दिया गया है। यदि प्रकरण पर गौर किया जाय तो ऐसा ही आरोप पूर्व में भी सीएमओ पर लग चुका है। जिसकी जाँच अपर निदेशक स्वास्थ्य द्वारा की जा रही है। इस संबंध में एडी स्वास्थ्य डॉ० एचडी अग्रवाल का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी की गई धनराशि को किसी भी कारणवश घटाया नही जा सकता।

वहीं सीएमओ डॉ० रश्मि वर्मा ने कहा कि सरकार जितना पैसा देती है यदि उससे कम में काम करा देती हूँ तो कोई गुनाह नही है, साथ में यह भी बताया कि पटल सहायक के हस्ताक्षर के साथ एनएमए विनोद गुप्ता का हस्ताक्षर हो सकता है। अब यहां सवाल यह उठता है कि किस आदेश व शासनादेश के तहत एनएमए विनोद गुप्ता द्वारा नोट शीट पर लगे पटल सहायक के मुहर पर अपना हस्ताक्षर बनाकर विभाग सहित उच्चाधिकारियों को गुमराह किया गया जो जांच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button