कला-साहित्य

सोचो अब!

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हो गई बारिश खुल गई पोल,
फट गई देखो विकास की ढोल।

उफनी नदियाँ और उफने नाले,
चहुँ ओर घिरे हैं बादल काले।

सड़के बन गईं स्वीमिंग पूल,
काम ना आए अब कोई टूल।

कहाँ है गड्डा कहाँ है खाई,
समझ ना आए बिल्कुल भाई।

पानी में तैरें मोटर कार,
पड़ी है देखो मौसम की मार।

उखड़ीं सड़कें ,उखड़े खम्भे,
प्रतिवर्ष ही होते ऐसे अचम्भे।

घरों में घुस गया देखो पानी,
याद आ गईं सबको नानी।

कीचड़ के ढेर हैं चारों ओर,
त्राहिमाम का मचा है शोर।

टापू बन गए स्कूल और घर,
अब तो लागे सबको डर।

छतों पे हो रहा सबका बसेरा,
आफत ने अब डाला है डेरा।

राशन की भी हो गई किल्लत,
कब तक झेलेंगे ऐसी जिल्लत।

बिजली भी देखो हो गई गुम,
अब क्या करोगे बोलो तुम।

फैलेगी अब तो महामारी,
घेरेगीं सबको बीमारी।

जिम्मेदार है बोलो कौन?
साहब सारे क्यों हैं मौन?

क्या करोगे सोचो अब ?
गलती की कहाँ और कब?

स्वरचित
सपना
जनपद-औरैया

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button