गोंडा

एक करोड़ की मार्फीन के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नवाब गंज (गोण्डा)। अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त हसनैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 ग्राम मार्फीन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त एक शातिर मादक तस्कर है, जो बाहरी जनपदों से मार्फीन लाकर थाना नवाबगंज व उसके आसपास के क्षेत्रों में मार्फीन की सप्लाई किया करता था। बरामद मार्फीन की कीमत लगभग 01 करोड रूपये है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त हसनैन पुत्र सद्दीकी नि0 मोहल्ला शनिचरही कस्बा नवाबगंज को जेल भेजा है।उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता मय टीम के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button