जालौन

सड़क हादसे में एक की मौत, 4 घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन । जालौन में देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार बाइक और कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला सहित 4 लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गये। जिस कार से बाइक टकराई वह पुलिस वाले की थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार सवार को उरई रेफर कर दिया। यह दर्दनाक सड़क हादसा रेंढ़र थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालौन बंगरा मार्ग स्थित ग्राम रूरा के पास हुआ।
जहां मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के लहार थाने में तैनात विशाल मिश्रा अपनी पत्नी बच्चे तथा मां को लेकर लहार से अपने पैतृक गांव कन्नौज जनपद के छिबरामऊ जा रहे थे। उनकी कार जालौन बंगरा मार्ग स्थित ग्राम रूरा के पास पहुंची, तभी जालौन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक कार से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार के परखचे उड़ गये इस टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर झाड़ियों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
जबकि कार सवार विशाल मिश्रा और उसके परिजन भी घायल हो गये। इस हादसे के बाद कॉन्स्टेबल विशाल ने वहां से निकलने वाले लोगों की मदद से कार में बैठे घायलों को बाहर निकाला। साथ ही बाइक सवार युवक को और कार सवार महिलाओं को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की शिनाख्त सोनू (21) निवासी उदोतपुरा जालौन के रूप में हुई है।इस हादसे के बारे में लहार थाने में तैनात कांस्टेबल विशाल मिश्रा ने बताया कि सामने से बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी। उन्होंने बाइक सवार को डिपर भी दिया और हॉर्न भी बजाया। जब तक वह कार को साइड में करते। उसने सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार के एयरबैग खुल गए नहीं तो उनकी पत्नी और मां को गंभीर चोट आती। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button