जालौन

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। एक सप्ताह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसका कानपुर में इलाज चल रहा था। 26 दिसंबर को परिजन उसे घर ले आए थे पर बुधवार की सुबह घायल किसान की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसाकलार थानाक्षेत्र के लौना गांव निवासी किसान राजेश सिंह (58) बाइक से 18 दिसंबर को न्यामतपुर गए थे। जब वह लौट रहे थे। तब अभेदेपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजनों को जानकारी होने पर वह उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले गए थे। 26 दिसंबर को परिजन उन्हें कानपुर से घर ले गए थे। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने घटना की तहरीर दी थी। उनकी मौत से पत्नी कुंती देवी, पुत्र राजाबाबू, दो पुत्रियों का रो- रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button