कला-साहित्य
हमारी प्रेम-कविताएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
किसने कहा
प्रेम में हम समझदार हो जाते हैं !
न,,न,,यूं कहें कि
नासमझी में ही हम प्रेम कर बैठते हैं,
समझदारी से सिर्फ
दुनियादारी चलाई जा सकती है
मन की दुनिया नहीं !!
शायद इसीलिए
बहुत फबता है हम दोनों पर ही
प्रेम का ये पारदर्शी रंग,,
ये थोड़ा नासमझ होना,, थोड़ा मनमर्जियां होना !!
याद है न एक दिन
बड़े प्यार से तुमने मुझे
‘नालायक’ कहा ,
तब से इसी नालायकपन में मैंने लिखीं
अपनी तमाम प्रेम कविताएं ,
तभी तो
कहीं कुछ-कुछ बुद्धू,,
कहीं कुछ-कुछ नालायक सी हैं
हम दोनों की ही प्रेम-कविताएं,,है न !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ, उत्तर प्रदेश



