अलीगढ़

हरित ऊर्जा परिवर्तन पर राष्ट्रीय सेमिनार 15 जुलाई को

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिजली विभाग द्वारा जी20 उप-विषय ‘हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा‘ के तहत 15 जुलाई 2023 को ‘हरित ऊर्जा संक्रमण और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका‘ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जनसंचार विभाग के फ्रेंक एण्ड डेबी इस्लम आडिटोरियम में किया जा रहा है।

जिसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव ललित बोहरा आईआरटीएस मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान, एमएनआरई विश्वविद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा के 6.5 मेगावाटपी सेटअप का दौरा भी करेंगे। सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड ग्रीन एंड रिन्यूएबल एनर्जी के समन्वयक, बिजली विभाग के सदस्य प्रभारी और ग्रीन यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट के संयोजक,  प्रोफेसर मोहम्मद रिहान ने बताया कि एएमयू कुलपति, प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे आरंभ होगा।

मानद अतिथि, अतुल वत्स (आईएएस), उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, श्री मेहताब सिंह (आईआरएसईई), पूर्व मुख्य विद्युत अभियंता, भारतीय रेलवे और पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली लोकल नेटवर्क ऑफ आईईटी (यूके), और एएमयू रजिस्ट्रार, श्री मोहम्मद इमरान (आईपीएस), सेमिनार को सम्बोधित करेंगे और छात्रों, शिक्षकों, वितरण कंपनियों के इंजीनियरों और उद्योग जगत से सम्बंधित व्यक्तियों सहित प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रोफेसर रिहान ने कहा कि वर्तमान जलवायु संकट को देखते हुए, सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक ऊर्जा का पर्याप्त उत्पादन और उपयोग है।

भारत में भी ये चिंताएँ सरकार और नीति निर्माताओं की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। देश में ऊर्जा परिदृश्य के इस तीव्र परिवर्तन में विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सेमिनार का आयोजन इन मुद्दों को उजागर करने और शिक्षकों और शोधकर्ताओं को ऊर्जा से संबंधित समस्याओं के प्रभावी समाधान पर काम करने, मैनपावर को शिक्षित और प्रशिक्षित करने और इस क्षेत्र में अंतःविषयी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button