25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर अरेस्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आगरा। आगरा पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपए के एक इनामी गैंगस्टर को अरेस्ट कर लिया। वह हरियाणा की एक कंपनी में पहचान छिपाकर कार्य कर रहा था। थाना एत्माददुद्दौला पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए संयुक्त ऑपरेशन चलाया। तब जाकर उसे पकड़ा जा सका। पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी गैंगस्टर संगम सिंह हरियाणा के फरीदाबाद जिले में थाना बल्लभगढ़ सदर की चैकी क्षेत्र टीएमपी स्थित एक कम्पनी में काम कर रहा है।
इसके बाद पुलिस टीम ने फरीदाबाद पहुंच गई और कंपनी में जाकर संगम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संगम सिंह पुत्र तान सिंह ठाकुर निवासी बल्केश्वर अनुराग नगर थाना कमला नगर आगरा का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ थाना एत्माददुद्दौला में 3 केस दर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में इस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी जितेन्द्र सिंह, एसआई ऋषि कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, अजीत कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, रोहित आदि शामिल रहे।




