जालौन

26 दिन में 38 किसानों ने ही बेचा गेहूं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जिले मेें 99 हजार मीट्रिक टन की सरकारी खरीद का लक्ष्य कमजोर दिखाई दे रहा है। 26 दिन बीतने के बाद 38 किसानों ने क्रय केंद्र पहुंचकर 1700 क्विंटल गेहूं बेचा हैै। बताते चलें कि एक अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों में किसान जाने से कतरा रहे है। जिले में किसानों को असुविधा ना हो इसके लिए जिले भर में 64 केंद्र बनाए गए है। प्रशासन व विभाग के काफी प्रयास के बाद भी क्रय केंद्रों में चहल पहल नहीं हो रही रही है। किसानों का कहना है कि जब प्राइवेट आढ़ती ही सरकारी मूल्य से ज्यादा रकम दे रहे है तो झंझट में क्यों फंसा जाए। 26 दिन में 1700 क्विंटल गेहूं बेचा गया है। अगर यही स्थिति बनी रही तो लक्ष्य के करीब तो दूर 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाएगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि केंद्र प्रभारियों के साथ साथ विभाग भी लगातार किसानों से संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि बड़े किसानों को भी सरकारी केंद्र में बेचने के लाभ बताए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button