8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ किया योग
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा । आयोजित योग शिविर में जवानों ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु विभिन्न प्रकार के योगासनों का किया अभ्यास आज दिनाकं 21.06.2022 को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस परपुलिसउपमहानिरीक्षक देवीपाटन उपेन्द्र कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा के परेड ग्राउंड में आयोजित योग शिविर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ योगासन किया गया । पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित योग शिविर में उपस्थित जवानों ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु विभिन्न प्रकार के योगासनों जैसे- पद्मासन, वज्रासन, मत्स्यासन, वक्रासन,अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, सुर्य नमस्कार, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन आदि योगों का अभ्यास कराया गया । इसी प्रकार जनपद के समस्त थानो पर भी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें थानो के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




