गोंडा

अंतर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मनकापुर में हुआ योग का कार्यक्रम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झिलाही बाजार (गोंडा)। आंठवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनकापुर के राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय अशरफपुर, डी०पी० इंटर कॉलेज मनकापुर, कृष्णा गर्ल्स इंटर कॉलेज कसैला मनकापुर तथा अन्य स्थानों पर योग का अभ्यास कराया गया। राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय मनकापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप जी, मनकापुर के ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, सभासद शास्त्री नगर वैभव सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत मनकापुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनय कुमार मिश्रा एएनओ महाविद्यालय के सीटीओ अनुपम श्रीवास्तव, राम प्रकाश सिंह सीटीओ ये पी इंटर कॉलेज मनकापुर महाविद्यालय के बच्चे, एनसीसी कैडेट तथा एपी इंटर के कैडेट मौजूद रहे। योगाचार्य नीलम प्रकाश पाठक, विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे। कृष्णा गर्ल्स इंटर कॉलेज कसैला मनकापुर में मनोज मिश्रा के नेतृत्व में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रघुराज सिंह पीटीआई, संदीप सिंह, अनीश गुप्ता, आर के नारद, विनोद कुमार, रविकांत तिवारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे। डी पी इंटर कॉलेज मनकापुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मनकापुर के सभापति कुंवर अतुल कुमार सिंह के सौजन्य से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कौशल किशोर द्विवेदी एवं अरविंद नारायण जी के द्वारा योग का अभ्यास कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button