कला-साहित्य

गंगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गंगा गंगाया गंगोत्री,
गंगा जीवन हारी।
गंगा हमारे कारणे,
अशुद्ध हुई बिचारी।

हे भारत भाग्य विधाता!
नदियों का देश हमारा पुष्प-दीप-अक्षत औ चंदन
बोलो! गंगा में कहाँ से आया?
क्या यही हमारी मातृ पूजा
गला घोंटकर बोलूँ माता!
तेरे दर्शन की अभिलाषी
द्वार खड़ा बेटा तिहारी!

हाय रे करम के अभागा क्या समझ रखा है अर्चन- पूजा
क्षीर के बदले ये क्या सूझा अचड़े-कचड़े डिब्बे डाला?
जा! जा! रे, मूरख अभिमानी पंडित मिथ्या तेरे कारण।

-मनीष कुमार
पीएच.डी. हिन्दी विभाग
महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button