कला-साहित्य
असल मज़ा तो शह-मात ही है,,

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
न कर गुरूर, अभी शुरुआत ही है
असल मज़ा तो ‘शह-मात’ ही है !!
वैसे आना-जाना है उसका ख्वाबों में
मगर अहमियत तो मुलाक़ात ही है !!
कहो कौन किसका गुनाहगार है यहां
मगर बदनाम तो ये ‘हालात’ ही है !!
नहीं मायने कैसी भी इन ‘दूरियों’ के
पढ़ने एक दूसरे के ‘जज्बात’ ही हैं !!
“मनसी” वो दुनिया कब की खो गई
यहां अब तो रोशनी में भी रात ही है !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ , उत्तर प्रदेश




