कला-साहित्य

माँ सरस्वती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हे सरस्वती मां प्रणाम
तुझे बार-बार प्रणाम
मां तू अनेकों नाम वाली है
सबकी अर्ज सुनने वाली है
मां तू हंस पर विराजती है
श्वेत वस्त्र माँ तू धारती है
तेरा रूप माँ सौम्य है
स्वभाव तेरा मां मृदु है
तू कण-कण में विराजमान है
मां तू सर्वशक्तिमान है
मां शब्दों का वरदान दे
शक्ति अपनी दिखा माँ
खाली झोली लिए मां
तेरे दर पर खड़ी हूं मां
ज्ञान का वरदान मांगती हूं
सिर पर तेरा हाथ मांगती हूं
कितनों को मां तूने तार दिया
ज्ञान का भंडार दिल से दिया
मां तू अपनी कर कृपा
मां तू अपनी वीणा बजा
जैसे समुद्र के किनारे हूँ पड़ी
लग रहे हाथ कंकड़ ही
मां मेरी भी सुन ले पुकार
तुझे बार-बार है प्रणाम
मां तू हंस पर विराजती है
श्वेत वस्त्र माँ तू धारती है
हे सरस्वती मां प्रणाम
तुझे बार-बार प्रणाम

पूनम पाठक बदायूँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button