प्रतापगढ़

सांसद ने खेल स्पर्धा के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, ग्रामीण प्रतिभाओं को सराहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे रविवार को सांसद खेल स्पर्धा में सफल खिलाड़ियों को सांसद संगमलाल गुप्ता ने पुरस्कृत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण युवा छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना ही सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गांव के अंतिम पायदान पर खड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ी की प्रतिभा निखार कर आगे लाते हुए देश की मुख्य धारा से जोड़ने के लक्ष्य से मोदी जी ने सांसद खेल स्पर्धा की अवधारणा दिया है। सांसद ने खेल प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों के तहत मान्धाता के जे.जे.के. विद्या मंदिर स्कूल,लक्ष्मणपुर के गजाधर इंटर कालेज ,लालगंज के राम अजोर इंटर कालेज व रामपुर संग्रामगढ़ के वीरभद्रपुर विद्यालयों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व अन्य को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज राम मूरत सोनकर,नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार, ओमप्रकाश पाण्डेय, शिवेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, भूपेश त्रिपाठी, नवीन सिंह, लोकेश गुप्ता, बबलू मिश्र, राजकुमार बरनवाल, राजेश मिश्रा, प्रशांत सिंह, विवेक उपाध्याय आदि रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button