बाजार

Bandhan Bank ने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में किया बदलाव, करें चेक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। बैंक की नई दरें 3% से 6.25% के बीच है। 7 से 30 दिन की एफडी पर बैंक अपने ग्राहकों को 3% ब्याज दे रहा है। वहीं, 31 दिन की एफडी से 6 महीने तक की एफडी पर बैंक 3.50% ब्याज दे रहा है। बता दें, नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्सड डिपाॅजिट पर लागू है।
2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज
7 दिन से 14 दिन की एफडी पर – 3.00%
14 दिन से 30 दिन की एफडी पर – 3.00%
31 दिन से 6 महीने से कम की एफडी पर – 3.50%
6 महीने या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम की एफडी पर – 4.50%
1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर – 5.25%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम की एफडी पर – 6.25%
5 साल से दस साल की एफडी पर – 5.60%
2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिल रहा है ब्याज?
7 से 30 दिन की एफडी पर – 3.75%
31 दिन या उससे अधिक लेकिन 6 महीने से कम की एफडी पर – 4.25%
6 महीने या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम की एफडी पर- 5.25%
1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम की एफडी पर – 6.00%
2 साल से 5 साल से कम की एफडी पर – 7.00%
5 साल से 10 साल की एफडी पर – 6.35%

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button