कैरियर

Gujarat SET : एडमिट कार्ड जारी, देखे कैसे कर सकते है डाउनलोड

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

Gujarat SET Admit Card 2021: महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वडोदरा ने गुजरात सेट एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड के लिए गुजरात स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट गुजरात सेट की आधिकारिक साइट gujaratset.in से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हॉल टिकट अंग्रेजी और गुजराती दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। जीएसईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर I में 100 अंक होंगे और इसमें 50 प्रश्न होंगे और पेपर II में 200 अंक होंगे और इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है।

Gujarat SET Admit Card 2021:  कैसे करें डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे  पहले आधिकारिक वेबसाइट  gujaratset.in. पर जाएं।

स्टेप 2-  ‘Gujarat SET Admit Card 2021 ‘ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button