फतेहपुर

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से बुलंद की आवाज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय में धरना दिया गया। जिसमें प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। इन लोगों की मांग है कि जनपद फतेहपुर में कोरोना का ल में भी जनपद के सदस्यों को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें अवर अभियंता का वेतन कटौती एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के स्थानांतरण नीति का अवहेलना कर जूनियर इंजीनियर संगठन संवर्ग से प्रोन्नत सहायक अभियंता के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए गलत स्थानांतरण कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।जो कि पूर्णतया अन्याय पूर्ण है। साथ ही इन लोगों ने मांग किया कि जनपद फतेहपुर में बिना कोई व्यवस्था दिए संगठन के सदस्यों पर दबाव बनाकर कार्य कराया जा रहा है। साथ ही इन लोगों ने विगत 2 वर्षों से अवर अभियंताओं के पेट्रोल भत्ता प्रतिपूर्ति मध्य में एवं उपखंड अधिकारियों के डीजल की गाड़ियों में डीजल के मद में कोई धनराशि निर्गत नहीं की जा रही है। जिसको अबिलंब निर्गत कराए जाने की भी मांग इन लोगों ने उठाया। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा गया। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से इंजीनियर फूलचंद भारती, इंजीनियर पवन सिंह, इंजीनियर संजय कुमार, इंजीनियर मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, उपखंड अधिकारी गण एवं इंजीनियर प्रमोद कुमार, इंजीनियर हरिकेश कुमार, इंजीनियर गोपीचंद, इंजीनियर दीपेश गुप्ता, इंजीनियर मुकेश गौतम, इंजीनियर शिव बाबू निषाद, इंजीनियर अनिल कुमार, बसंत लाल, संतोष श्रीवास्तव, सुंदरम यादव, अमित कुमार, विवेक शर्मा, विवेक कुमार, नीलेश मिश्रा, राकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर नरेंद्र नाथ मौर्या ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर रवि कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button