गोंडा

आयुक्त द्वारा बेसिक शिक्षा की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । आयुक्त, देवीपाटन मंडल एस०वी०एस रंगाराव की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों में ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा, शारदा योजना, समर्थ योजना तथा शिक्षकों के अधिष्ठान संबंधित सेवाओं हेतु मानव संपदा पोर्टल के क्रियान्वयन की प्रगति आदि के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। जिसमें महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्री विजय किरण आनंद, मंडल के सभी सीडीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य तथा जिला पंचायत राजअधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया आयुक्त ने आनलाइन बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों का कायाकल्प, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बच्चों को ग्रेड काम्पीटेन्ट बनाना, शारदा योजना के अंतर्गत आउट आफ स्कूल बच्चों के नामांकन, समर्थ योजना के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षकों के अधिष्ठान संबंधी सेवाओं हेतु मानव संपदा पोर्टल के क्रियान्वयन आदि की प्रगति पर ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा कि मंडलीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को समीक्षा कर निर्देश दिए जाते रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button