मऊ

मऊ जनपद में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.07.2021 का सायंकाल थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान अल्देमऊ के पास से हिस्ट्रीशीटर अपराधी (एचएस न0 64-ए) सुधीर सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी अल्देमऊ थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/21 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button