कला-साहित्य

उषा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गहन तिमिर को भेदकर,
उषा सुहानी आयी है।
प्रदीप्त जगत,दिशा दिगन्त लाल लाल,
उषा सुहानी आयी है।

श्रृंग तुहिन चादरों पर स्वर्ण बिखेर कर,
कुहेलिका को स्वयं में लपेट कर,
विभा लुटाने आयी है,
उषा सुहानी आयी है।

विभा में इसके जगत का सार,
मनुज प्रताप का खोले द्वार ,
रूप नया ये लायी है,
उषा सुहानी आयी है।

पक्षियों के कलरव से गूँजे मल्हार,
नया दिन,नई उमंग का छेड़े राग,
रंगीन छटा से भानु को सजाने आयी है,
उषा सुहानी आयी है।

घन घटा को चीरकर,
भविष्य का नाद कर,
कर्म को जगाने आयी है,
उषा सुहानी आयी है।

रीमा सिन्हा
लखनऊ-उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button