कला-साहित्य

कसक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अधूरे हैं हम तुम बिन 

अधूरा जीवन है,

कि दिखती नहीं कोई 

लौ की किरन है। 

बरसती हैं आँखें 

तड़पते नयन हैं,

कि बेचैन तुम बिन,

 दिल की धड़कन है।

सूनी गलियां हैं 

सूना आंगन है,

कि सूना -सूना मेरा 

जीवन दर्पन है।

समझेगा क्या ये जमाना 

कितनी उलझन है,

ओ मेरे तारनहारे 

तुमसे मनन है।

कि आ जाओ जो तुम तो 

जीवन कंचन है, 

ओ मेरे कृष्ण कन्हैया 

तुमको नमन है 

तुमको नमन है।

 वन्दना पाण्डेय

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button