जालौन

किशोरी ने किया सुसाइड, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जालौन में गुरुवार देर रात को 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना को किशोरी ने तब अंजाम दिया, जब माता पिता खेत पर गए थे और भाई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में बाहर गए हुए थे। रात के समय जब वह वापस लौटकर आये, जहां किशोरी पर फंदे पर लटका देखा उनके होश उड़ गये, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना डकोर कोतवाली के ग्राम गुढ़ा की है। यहां के रहने वाले वीरपाल की 16 वर्षीय पुत्री अनुसुइया ने गुरुवार की देर रात घर के ही एक कमरे में कुंदे में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। जिस समय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, घटना के समय वह घर में अकेली थी। माता-पिता पास में ही खेत पर लगे ट्यूबवेल पर गए हुए थे। जबकि उसके दोनों भाई जिला हमीरपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के भंडारा में गए थे। जब रात के वक्त माता-पिता घर पहुंचे, जिन्होंने कमरा बंद देखा और उसे खुलवाने का प्रयास किया, मगर कोई आवाज न आने पर पुलिस को सूचना दी, सूचना कर डकोर कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र पटेल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंदर से बंद दरवाजा तोड़ कर देखा तो किशोरी फंदे पर झूल रही थी, जिसे देख माता पिता के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर प्रभारी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रार्थना पत्र मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button