प्रतापगढ़

कृषि कानूनों को फिर ले आने का मंत्री का बयान किसानों के साथ धोखा एवं विश्वासघात-प्रमोद तिवारी

सीडब्ल्यूसी मंेबर प्रमोद ने यूपी में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात तथा देश में मंहगाई तथा बेरोजगारी पर मोदी सरकार की असफलता पर किए तीखे वार।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ जिला संवाददाता। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने काले कृषि कानून की वापसी के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पुनः इन कानूनों को वापस लाए जाने के ताजा बयान की तीखी आलोचना की है। श्री तिवारी ने कहा है कि एक तरफ तो इन काले कृषि कानूनों को वापस लेते हुए अन्नदाता किसान के साथ सम्पूर्ण देश से माफी मांगी। वहीं श्री तिवारी ने महाराष्ट्र के नागपुर में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा दिए गए बयान की कुछ लोगों के विरोध के कारण कृषि कानून वापस लेना पड़ा है। बकौल प्रमोद तिवारी कृषि मंत्री ने यह कहकर कि हम एक कदम पीछे हटे है लेकिन निराश नहीं है। इसे दोबारा फिर लाएंगे। श्री तिवारी ने कृषि मंत्री के बयान को भाजपा की देश के किसान भगवान के प्रति बदनीयती तथा धोखा एवं विश्वासघात ठहराया है। श्री तिवारी ने कृषि मंत्री के इस बयान को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि इससे अब पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है कि मोदी सरकार ने जो तीन काले कृषि कानून बनाये थे वह किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि अडानी जैसे पूंजी पतियों की तिजोरी भरने के लिए बनाये थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन काले कृषि कानूनों के जरिए देश में नई जमीदारी प्रथा कायम करने के लिए किसान विरोधी सुनियोजित कदम उठाया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद के चरम पर होने को भी मोदी सरकार की नोटबंदी को जिम्मेदार ठहराया है। श्री तिवारी ने बतौर उदाहरण कानपुर में इत्र व्यवसायी पियूष जैन के यहां छापे में एक सौ पचहत्तर करोड़ नकद बरामदगी को भाजपा सरकार की नोटबंदी की असफलता का एक और नमूना करार दिया है। वहीं कानपुर में ही पन्द्रह दिन में दो अधिवक्ताओं की हत्या को जघन्य करार देते हुए प्रमोद तिवारी ने इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर स्थिति कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, फिरौती तथा छिनैती की लगातार बढ़ रही घटनाओं से पूरा प्रदेश कराह रहा है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध दलीय निष्ठा के आधार पर कार्यवाही होने से भी अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा कि लगता है वह दूसरी दुनिया में हैं उन्हें उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर वास्तविकता का ज्ञान नहीं है। रविवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी बयान में प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार की विफलता से मंहगायी देश भर में आसमान छू रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर मंहगायी थोपने के साथ बड़े सरकारी संस्थानों की बिक्री तथा रोजगार के क्षेत्र में भी जनता के साथ छलावा करार दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button