फतेहपुर

केअर फॉर नेचर ग्रुप द्वारा लगातार लगाया जा रहा टीकाकरण कैम्प।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिन्दकी : नगर में इन दिनों केअर फॉर नेचर ग्रुप द्वारा लगातार समाज में पॉलिथीन के बजाय रोजमर्रा की जगह पर कपड़े के झोले इस्तेमाल करने व लोगों को कपड़े के झोले भी वितरित किये तो वहीं और ज्यादा बढ चढ़कर देशहित में हिस्सा लेते हुए कोरोना टीकाकरण कैम्प का भी बिन्दकी नगर में स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में आयोजन किया जिसमें विगत दिनों शुक्रवार को तीन सौ लोगों को टीकाकरण किया गया तो वहीं सोमवार के दिन भी टीकाकरण भारी मात्रा में किया गया केअर फॉर नेचर की सबसे खास व अलग बात तो यह है कि इस ग्रुप में सभी नवयुवकों ने अपने स्वयं के खर्चों से इस टीकाकरण कैम्प व जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं जिसमें किसी का भी सहयोग नहीं रहता है इतनी कम उम्र देश व समाज के लिए अपने आपको समर्पित कर जो बीड़ा केअर फॉर नेचर उठाया है वो काबिले तारीफ है इस मौके पर अभय,अंकुर,आयुष,करन,दुर्गेश,अंकुश,निर्भय,कान्हा,सोहेल,फुजैल,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button