जालौन

गन्ना किसानों का प्रदर्शन, लोकदल के कार्यकर्ताओं ने की बकाया भुगतान की मांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। यूपी सरकार द्वारा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न किए जाने से नाराज राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने उरई के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा के माध्यम से ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द गन्ना किसानों का भुगतान कराए जाने की मांग की है। लोक दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भुगतान न होने के कारण किस मजबूरी में आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।
राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष विपिन शिवहरे उर्फ ध्रुव के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिन्होंने जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं हुआ। गन्ना, किसानों और मजदूरों की ही नहीं व्यापारियों की भी आजीविका का केंद्र बिंदु है, चीनी मिलों पर किसानों का गत सत्र का हजारों करोड़ों रुपए बकाया है, जिसके कारण किसान मजदूर व्यापारी का सामाजिक एवं आर्थिक ताना-बाना बिगड़ चुका है और यह सभी वर्ग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।
इतना ही नहीं मानसिक अवसाद के कारण यह सभी आत्महत्या करने पर मजबूर हैं इसीलिए चीनी मिलों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्देशित कर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलंब ब्याज सहित दिलाया जाए। इसके साथ ही अक्टूबर माह में नवीन गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हो रहा है। अतः अग्रिम सत्र के लिए आपके घोषणा पत्र के अनुरूप 14 दिन में गन्ने के भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम तैयारी कर एक रूपरेखा बनाएं, ताकि इस सत्र की भांति अग्रिम सत्र में भी किसानों को अपने गन्ने की भुगतान के अभाव में प्रतिकूल घरेलू, मानसिक और सामाजिक परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
आगामी सत्र के लिए किसानों को उनकी सुविधा के अनुरूप किसी भी चीनी मिल अथवा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा उपलब्ध कराएं। इस प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, अंशु शिवहरे, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, अजय चौधरी, विशाल चौधरी तथा जिला महासचिव अनंत राम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button