आजमगढ़

ग्राम वासियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ग्रामीण दबंगों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप। 

आजमगढ़ । दिनांक 4 सितंबर 23 थाना जीयनपुर अंतर्गत ग्राम फैजुल्लाहा कानूनगो पोस्ट अमूवारी नारायणपुर तहसील सगड़ी निवासी आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम ने अपने ही गांव के अरुण राजभर पुत्र मोती राजभर अभिषेक राजभर पुत्र मिलन राजभर आजाद राजभर पुत्र किरण राजभर एवम् एक अज्ञात व्यक्ति के ऊपर मारपीट कर मरा समझ कर छोड़ कर भाग जाने का गंभीर आरोप है बाद में जानकारी होने पर परिजनों द्वारा मरणासन्न अवस्था में जनपद के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया सात दिन बीत जाने पर भी पीड़ित की हालत में सुधार ना के बराबर है उक्त घटना को शिकायत संबंधित जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा अ० स० 0597/2023  निम्लिखित धाराओं में 323 308 504 506 दर्ज हुआ है। तथा सप्ताह भर के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहे तथा परिजनों को मुकदमा उठाने का दबाव तथा क्रॉस केस की धमकी दे रहे हैं जिसके बाबत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button