उत्तर प्रदेशफतेहपुर

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 9 सन गांव से सदस्य पद के प्रत्याशी श्रीमती अनीता साहू पत्नी राजू साहू ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड में घूम घूम कर के लोगों से अपने हक में वोट व समर्थन मांगा राजू साहू ने बताया कि हमने अपने क्षेत्र में काम किया है गांव गांव में रो-रो का जाल बिछा दिया हम अपने काम के बदले और जनता से मांग रहे हैं और जनता से पूरा समर्थन मिल रहा है और जिला पंचायत सदस्य की जीत सुनिश्चित है उधर जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार शिल्पा पटेल पत्नी बबलू कालिया वार्ड नंबर 9 सन गांव से अपने प्रत्याशी के लिए गांव-गांव घूमकर जनसंपर्क अभियान में लगे रहे आज सनगांव सोफा हाजीपुर गंज मैं अपने समर्थकों के साथ जनता से वोट मांगे उन्होंने बताया कि जनता का समर्थन हमारे साथ है हमारी जीत सुनिश्चित है इसी तरह सन गांव वार्ड नंबर 9 से पूर्व प्रधान शहीद ने अपने प्रत्याशी के लिए कई गांवों का भ्रमण करके वोट व समर्थन मांगा उन्होंने बताया कि गांव के लोगों का विशाल जनसमूह हमारे साथ हमने प्रधानी कार्यकाल में गांव के विकास के लिए कार्य किया है आगे भी जिला पंचायत सदस्य की जीत के बाद गांव के विकास के लिए हम कार्य करेंगे जनता का विश्वास और वोट व समर्थन हमें पूरा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button