बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं का ढेर हुआ स्वाहा
-गरीब किसान के त्युबेल में रखा करीब 100बोझ का ढेर जलकर हुआ खाक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर/किशनपुर । पहाड़पुर गांव के निवासी इंद्रजीत शर्मा के ट्यूबेल में अचानक शॉर्ट सर्किट से 100बोझ के करीब गेहूं के रखे हुए थे।और अचानक ट्युबेल में लगी तार से हुआ शार्ट सर्किट से करीब 100 बोझ गेहूं जलकर हुआ खाक। जिसे आज उनको थ्रेसर से कतरना था।और सभी लोग घर से निकलने की तैयारी बना रहे थे। तभी अचानक गांव वालों ने उनको बताया कि तुम्हारे ट्यूबेल में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से रखे गेहूं के बोझ का ढेर जलकर हुआ खाक।ये सुनकर इंद्रजीत शर्मा का दिमाग ही नहीं काम कर रहा है और सभी गांव वालों की मदद से उहें आनन फानन लाया गया और सभी लोगों की मदद से आग बुझाने में काबू पाया गया और गेहूं जलकर राख होने को देखकर गरीब किसान इंद्रजीत शर्मा रोते बिलखते हुए कहा कि हम सब घर वालों की मदद से दिनभर धूप में गेहूं कटाई की थी।हमारे सभी घर वालों की मेहनत जलकर राख हो गई। जिससे उन्होंने लेखपाल को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।और तहसीलदार को फोन लगाया तो नंबर स्विच ऑफ ही बता रहा था। जिससे उनको बहुत ही तकलीफ बनी रही कि मेरा इतना नुकसान हो चुका है कि मेरा दिमाग नहीं काम कर रहा है।




