सहारनपुर

छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज मे स्मार्टफोन के तीसरे दिन आज छात्रों एवं छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए आज मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रथम महापौर श्री संजीव बलिया जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र ठाकुर जी पार्षद श्री अमित त्यागी तथा पूर्व प्राचार्य डॉक्टर पी के वाष्र्णेय  मुख्य रूप से उपस्थित इस अवसर पर बोलते हुए श्री संजीव बलिया जी ने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाएं दी जाती है जो कि परीक्षार्थियों को लाभान्वित करने के लिए की जाती है।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री वीरेंद्र ठाकुर जी ने कहा कि सभी विद्यार्थी यह ध्यान रखें किसी भी चीज का  सदुपयोग और दुरुपयोग होता है हमें उम्मीद है कि सभी छात्राएं इसका मोबाइल का सदुपयोग करेंगे और देश की उन्नति में अपना योगदान देंगे इस अवसर पर श्री अमित त्यागी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से सरकार द्वारा हर क्षेत्र में उन्नति की जा रही है ।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर हरिओम गुप्ता उप प्राचार्य प्रोफेसर ममता सिंगल प्रोफ़ेसर लोकेश कुमार डॉक्टर प्रवीण कुमार डॉक्टर हरवीर सिंह  प्रोफेसर राजकुमार प्रोफेसर अशोक शर्मा प्रोफेसर पंकज गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने किया तथा उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button