जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का फीता काटकर किया शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मंगलवार को जिला अस्पताल में 03 बेड युक्त डायलिसिस यूनिट का फीता काटकर , दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया किया। जनपद की जन स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक मजबूत बनाने के दृष्टिगत डायलिसिस यूनिट को प्रारंभ किया गया। इससे जनपद के मरीजों को डायलिसिस के लिए अब दूसरे जनपद में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, मरीजो को डायलिसिस की सुविधा निःशुल्क है। जनपद में लगातार डायलिसिस की मांग को देखते हुए डायलिसिस यूनिट को प्रारंभ किया, डायलिसिस के लिए आरओ प्लांट भी स्थापित किया गया है , पाइप लाइन द्वारा डायलिसिस मशीन में शुद्ध पानी की व्यवस्था किया गया जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और वेस्टेज पानी के निस्तारण के बारे में जानकारी किया। उन्होंने कहा कि प्राशिक्षित तकनीशियन को रखा जाय, जिससे मरीजो को किसी भी प्रकार समस्या न हो। साफ-सफाई , शौचालय क्रियशीलता को बनाये रखने के निर्देश सम्बंधितो को दिये। इस मौके पर जनपद के नागरिकों से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु फेस मास्क, दो गज की दूरी, साबुन पानी से हाथ धोते रहने की अपील किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, मेडिकल कालेज फतेहपुर के प्राचार्य , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, पुरुष, ए सीएमओ डॉ. जौहरी सहित अन्य सम्बंधित गण उपस्थिति रहे।




