सदर विधानसभा में कोई किसी से नहीं है कम सभी प्रत्याशी जीत का भर रहे हैं दम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अनिल श्रीवास्तव
फतेहपुर सदर विधानसभा में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए मतदाताओं से आशीर्वाद लेने में जुटे हुए हैं| हैरत की बात तो यह है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने पूरी तरह से मौन धारण कर रखा है| किसको पहना आएंगे जीत का ताज यह बात तो 10 मार्च को सामने आ जाएगी| सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का भर रहे हैं दम और कोई किसी से अपने आप को आकने में नहीं समझ रहा है कम| भारतीय जनता पार्टी से जहां लगातार दो बार से विधायक बनते चले आ रहे हैं विक्रम सिंह अपनी सीट बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से एड़ी चोटी का दम लगाए हुए हैं और डोर टू डोर मतदाताओं से आशीर्वाद लेने के लिए बराबर जनसंपर्क जारी किए हुए हैं वही नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं सपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी एडवोकेट ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की दुहाई देकर मतदाताओं से आशीर्वाद लेने का काम कर रहे है| बसपा प्रत्याशी अयूब खान भी बसपा सुप्रीमो के द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की दुहाई देकर विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रखी है कौन बनेगा मुकद्दर का सिकंदर यह तो 10 मार्च परिणाम आने के बाद साबित होगा लेकिन 23 फरवरी को संपन्न होने वाला मतदान ताज पहनने वाले राजनैतिक सूरमा का भविष्य मतदान पेटी में बंद कर देगा और 10 मार्च को बंद पेटियों से जीत का जिन्न बाहर निकल कर सूरमा को ताज पहनाने का काम करेगा।




