जालौन

जिले में फिर बढ़ा संक्रमण, दो नए केस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/ जालौन। जिले में कोरोना संक्रमण फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को जिले में दो नए केस आए है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11547 हो गई है। जिसमें 11344 ठीक हो चुके है। 201 की मौत हो चुकी है। फिलहाल दो एक्टिव केस है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि 1903 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम व सीएमओ का कहना है कि कोरोना का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क जरूर लगाए और टीकाकरण भी अवश्य कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button