जालौन
पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी सेवा शुरू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/ जालौन। पैसेंजर ट्रेनों में मासिक टिकट पास (एमएसटी) सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ अनारक्षित गाड़ियों में ही लागू की गई है। इसका लाभ पैसेंजर और कोंच एट शटल ट्रेन में भी लिया जा सकता है।




