अलीगढ़

झगड़े से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके के लोगों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी में गृहकलेश से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची अतरौली पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पिता समेत मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।
आए दिन आरोपी ससुराली मारपीट करते रहते थे और अब उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी। नींवरी भोजपुर निवासी गीता उर्फ बिट्घ्टन पुत्री प्रीमन सिंह की शादी 7 साल पहले अतरौली के पिलखनी निवासी प्रदीप उर्फ टीटू पुत्र मोहर सिंह के साथ हुई थी।
शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो अभी छोटे हैं। वहीं बुधवार को गृहकलेश से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि ससुराल के लोग आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते थे। उनकी बेटी कई बार इसकी शिकायत कर चुकी थी और घर में लोगों की पंचायत भी बैठ चुकी थी। इसके बाद भी लगातार आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। अब आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रथम दृष्टया महिला की मौत को आत्महत्या ही मान रही है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। मायके के लोगों ने आरोपी पति और ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाय है और तहरीर दी है।
अतरौली थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे मौत के सही कारण स्पष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button