गोंडा

तेज बारिश से दो मंजिला मकान गिरा 2 बच्चे घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बाबागंज /गोंडा । गुरूवार को तेज बारिश से दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। हादसे में दो मासूम बच्चे घायल हो गए जिनका इलाज जिले के एक प्राइवेट असपताल पर चल रहा है। इटियाथोक के बेलभरिया गांव का है यहां के रहने वाले मो0 अफजाल के दो मंजिला पक्का मकान का आगे का हिस्सा भारी बारिश के बीच गुरुवार की सुबह ढह गया जिसमे अफजाल के दो मासूम बच्चे मो महबूब 3 वर्ष व शबा परवीन 5 वर्ष हादसे में घायल हो गए। जिनका इलाज जिले पर चल रहा है। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे भारी बारिश के बीच मो अफजाल का जब दो मंजिला पक्का मकान का हिस्सा ढहा गांव के आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। जब यह हादसा हुआ उस दौरान घर की महिलाएं खाना बना रही थी और बच्चे पास में ही खेल रहे थे। हादसे में परिवार के दो मासूम बच्चे घायल हो गए जिसमे से एक हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही धानेपुर की पीआरबी 0866 की टीम के का0 सरवण यादव, चालक अशोक शुक्ला ने मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल जावेद अख्तर सूचना मिलते ही मौके पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button