गोंडा

राज ठाकरे की पांच जून के दौरे के विरोध सांसद कैसरगंज नें निकाली रैली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नवाबगंज (गोंडा) : पहले हम उत्तर भारतीय हैं उसके बाद में सांसद हैं। उत्तर भारतीयों के अपमान को हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले लोगों को हम अयोध्या में तब तक घुसने नहीं देंगे जब तक राज ठाकरे माफी नहीं मांगते है। उक्त बातें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह नें मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के पांच जून को प्रस्तावित। अयोध्या दौरे के विरोध में निकाली गई रैली के समापन पर नंदिनी नगर में कही।

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के द्वारा महाराष्ट्र में लगातार उत्तर भारतीयों का अपमान किया जाता रहा है। अगर आज उनका हृदय परिवर्तन हुआ है तो और अयोध्या आरहे हैं। तो उन्हें सबसे पहले अपनें पापों की माफी मांगनी चाहिए। हमसे माफी मांगने की जरूरत नहीं है।वे सिर्फ अयोध्या के साधू संतो से माफी मांग लें उसके बाद अयोध्या आए हम सभी लोग उनका स्वागत करेंगे। अगर माफी नहीं मांगेंगे तो पांच लाख उत्तर भारतीय लोग उनका विरोध करेंगे और अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।

इस दौरान अयोध्या के हंशदेवाचार्य,बलरामदास, शशिकांत दास सभा को संबोधित कर राज ठाकरे को पहले माफी मांगने के बाद अयोध्या में आने की नसीहत दी।सभा की अध्यक्षता अयोध्या के संत स्वामी श्रीराम दिनेशाचार्य नें करते हुए कहा अयोध्या के संत पूरी तरह से सांसद के साथ हैं।

राज ठाकरे जब तक माफी नहीं मांगते हैं तब हम उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं देंगे। सांसद ने मंगलवार को अयोध्या के साधू संतो से आशिर्वाद लेने के बाद अपने आवास विश्नोहरपुर से रैली राज ठाकरे के आगमन के खिलाफ रैली निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर रैली का समर्थन किया। रैली नंदिनी नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने के बाद रैली में परिवर्तित हो गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। रैली में प्रमुख लोगों में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह,करन भूषण सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम बहादुर सिंह समेत तमाम लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button