जालौन

बच्चों के विवाद में भिड़ीं महिलाएं,जमकर हुई मारपीट, कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जालौन में बच्चों की मामूली बात पर महिलाओं में विवाद हो गया। जिनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान महिलाओं के घर के लोग भी लाठी डंडे लेकर आ गए। जिन्होंने भी एक दूसरे को जमकर पीटा। इस घटना को देख हुजूम लग गया। जहां लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूरी वारदात उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला परिषद चौराहे की है। यहां सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर लोहा पिटवा और अन्य लोग रह रहे हैं।
रविवार की रात को झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे जाहर सिंह की छोटी बहिन धरती बाई (12) खड़ी हुई थी। इसी बीच लोहा पीटने वाली रोशनी (16) आ गई। जहां कूड़ा करकट और सामान फैलाने को लेकर विवाद करने लगी। दोनों के बीच गाली-गलौच होने लगी। जिसे सुनकर दोनों लड़कियों के घर की महिलाएं आ गई। जिनके बीच गाली गलौच होने लगी। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष की महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगी।
इस दौरान इनके बीच जमकर हाथापाई लात घूंसे और बालों की खींचातानी हुई। जिसे देखकर रोशनी तथा जाहर सिंह के घर के लोग आ गये। जिन्होंने एक दूसरे को हटाने का प्रयास किया। मगर रोशनी के घर के लोगों ने जाहर सिंह के परिवार के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हंगामा देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने मारपीट करने वाली महिलाओं और लोगों को अलग कराया।
साथ ही इस मामले में लाठी से हमला करने वाले एक युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिस युवक को हिरासत में लिया है। उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। जिससे मारपीट की वजह स्पष्ट हो सके। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से महिलाओं के बीच मारपीट हो रही है।
साथ ही एक युवक लाठी लेकर महिलाओं पर लाठियों से हमला कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार राठौर द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि किस बात को लेकर यह विवाद हुआ था, इसकी जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button