प्रतापगढ़
बिजली विभाग की लापरवाही से कब्रिस्तान में लगी आग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़ : नगर पंचायत कटरा मेंदनी गंज कब्रिस्तान के ऊपर से 11000 पावर की लाईन राजगढ़ की तरफ गयी है | सुबह आधी पानी आने से लाईट चली गयी थी, दोपहर में लाईट सही होने पर लाईट लगाई गयी | उसी समय 11000 लाईन का तार टूट कर गिर गया जिससे कब्रिस्तान में आग लग गया पड़ोस के लोगों चटचटाहट की आवाज से उधर देखा तो आग फैलती जा रही थी जिसकी जानकारी मिलते ही तुरन्त चेयरमैन के मीडिया प्रभारी हुजैफा वहा पहुच गये और दमकल विभाग को फोन किया और इतने में समरसेबल चला कर गांव के सैकड़ो लोगों की मदद से लगभग दो घंटे मे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया हुजैफा ने बताया दमकल वालो ने कहा इस समय सेनेटाइज हो रहा है । सिटी चौकी इन्चार्ज रमेश सिंह का फ़ोन आया था लेकिन घटना की जानकारी होने के बावजूद भी मौके पर कोई भी आलाधिकारी व पुलिस कर्मी नही पहुचे I




