मेरा सफर
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चल पड़ी रेलगाड़ी शुरू हुआ मेरा सफर..!
तभी एक बच्चे पर अचानक पड़ी मेरी नजर..!!
दो पत्थर के टुकड़े लिए हाथ में,
निकाल रहा था धुन वो प्यारी..!
बगल में छोटी बहन खड़ी थी,
वो भी बजा रही थी ताली.!!
दोनों के चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान थी..!
लालसा थी पैसे मिल जाएं, आँखों में थोड़ी थकान थी..!!
सभी की फरमाइश पर, बच्चा गाना बदल रहा था..!
शायद उसको प्यास लगी थी,भूख से पेट जल रहा था..!!
साथ देती छोटी बहन की ताली, धीरे होती जा रही थी..!
थकने लगी थी अब वो भी, नींद उसे सता रही थी..!!
उसी भीड़ में एक व्यक्ति ने, बच्ची को तेज पुकारा..!
थोड़ा नाच दिखा दे लड़की, तब सिक्के ले जा सारा..!!
सिक्के देख बच्ची अपनी जगह थिरकने लगी..!
देख बच्ची का नाच तेज ताली बजने लगी..!!
कोई साथ में गाना गाता, कोई वीडियो बना रहा था..!
कोई देता पैसे उसको, कोई दूर भगा रहा था..!!
ये सब देख हृदय बहुत व्याकुल हुआ..!
कैसा समाज़ है अपना, ये सोच बहुत क्रोधित हुआ..!!
तभी रेलगाड़ी की रफ़्तार कम होने लगी..!
खत्म हुआ मेरा सफर, आ गई थी मेरी मंजिल..!!
स्वरचित और मौलिक
सरिता श्रीवास्तव ‘सृजन’
अनूपपुर मध्यप्रदेश




