अलीगढ़

मोबाइल टावर के रेडिएशन से घट रही चावल की लंबाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन इंसानों और पक्षियों के साथ फसलों पर भी प्रभाव डाल रहे हैं। इससे न सिर्फ फसलों की ग्रोथ कम हो रही है, बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। इस बात का खुलासा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हुए एक शोध के दौरान हुआ है। एएमयू के वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर अफीफुल्लाह खान के गाइडेशन में ये शोध हुआ है। शोध में पता चला है कि जो चावल मोबाइल टावर के पास उगाए गए थे, उनकी लंबाई सामान्य चावलों से कम थी। प्रोफेसर अफीफुल्लाह खान ने बताया, हिरा खातून ने इस पर शोध किया है। यह शोध 2018 में शुरू हुआ था और 2022 तक चला। शोध का विषय रेडिएशन का फसलों पर असर था। चार साल में दो बार अलग-अलग जगहों पर चावल की फसल एक साथ उगाई गई। एक फसल मोबाइल टावर के बिल्कुल नजदीक थी, जबकि दूसरी फसल इससे दूर थी। दोनों फसलों की बराबर से देखरेख की गई। समय-समय पर दोनों फसलों का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। प्रोफेसर अफीफुल्लाह खान ने बताया, अब एएमयू की टीम जेनेटिक लेवल पर काम कर रही है। जिससे यह पता चलेगा कि आने वाली फसल पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इस रिसर्च को पत्रिका में प्रकाशन के लिए भेजा गया है। रेडिएशन वाले चावलों को जांच के लिए दिल्ली की लैब में भेजा जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button