जालौन

यूपी की 80 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा: बृजेश पाठक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जालौन के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और एनडीए की प्रचंड जीत होगी। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वहीं अन्य सवालों से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बचते हुए नजर आए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार को कालपी तहसील के ग्राम चमारी में आयोजित श्री मद भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे।
जहां भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं और उत्तर प्रदेश पूरी तरह से राम मय हो गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास का वातावरण है। प्रदेश के साथ पूरे देश में अयोध्या में रामलाल के पधारने पर हर्ष का वातावरण है। पूरा देश राममय हो चुका है।
वहीं बिहार की राजनीति पर उन्होंने कहा, भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी मतों से विजय होगी। भारी प्रचंड जीत के साथ ही तीसरी बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे। श्री मद भागवत कथा में शामिल होने के बाद वह जालौन, गरौठा और भोगनीपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी के निधन पर आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button