राज्य निवार्चान आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा श्री राम सिंहासन प्रेम, आईएएस, सचिव(न्यायिक), राजस्व परिषद लखनऊ को फतेहपुर प्रेक्षक नियुक्त..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस फतेहपुर में प्रवास करेंगे, मा0 प्रेक्षक महोदय से पूर्वाह्न 10 बजे से सांय 05 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। जनपद फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए निर्धारित मतदान दिनाँक 26 अप्रैल 2021 एवं मतगणना 02 मई 2021 को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, सकुशल सम्पादित कराये जाने के उद्देश्य से राज्य निवार्चान आयोग द्वारा श्री राम सिंहासन प्रेम, आईएएस, सचिव(न्यायिक), राजस्व परिषद को फतेहपुर का प्रेक्षक नियुक्त किया गया। प्रेक्षक महोदय पीडब्लूडी गेस्ट हाउस फतेहपुर में प्रवास करेंगे, मा0 प्रेक्षक महोदय से पूर्वाह्न 10रू00 बजे से सांय 05रू00 बजे तक अथवा लैंडलाइन नंबर-05180-298588 या मोबाइल नंबर-9517099817 पर सम्पर्क किया जा सकता है । गेस्ट हाउस में प्रेक्षक महोदय से संपर्क करने के लिए कोविड-19 नियमो का पालन किया जाना अनिवार्य है । यह जानकारी सत्य प्रकाश , मुख्य विकास अधिकारीउप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) फतेहपुर ने दी।




