जालौन

रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए ट्रेन की चपेट में आईं 2 छात्राएं…एक की मौत, एक की हालत गंभीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। कोतवाली उरई के अंतर्गत शनिवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही 2 छात्राएं घने कोहरे के बीच रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन दिखाई ना देने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे एक छात्र की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे वर्षा (18) पुत्री परशुराम निवासी इंदिरा नगर उरई एवं उसकी सहेली काजोल (17) पुत्री राजकुमार निवासी ऐर हाल निवास इंदिरानगर उरई कोचिंग पढ़ने के लिए स्टेशन रोड उरई के लिए जा रही थी। कोचिंग सेंटर पहुंचने के लिए इन दोनों सहेलियों को अजनारी रेलवे क्रॉसिंग से जाना था, जैसे ही यह दोनों सहेलियां क्रॉसिंग पार करने लगी घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई न देने के कारण अज्ञात ट्रेन की चपेट में दोनों सहेलियां आ गई।

जिससे कजोल की घटना स्थल पर मौत हो गई और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले नागरिकों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वर्षा को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती करवाया तथा काजोल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मौर्य ने बताया क्योंकि मेडिकल कॉलेज में कुछ संसाधनों के अभाव के कारण वर्षा गंभीर रूप से घायल थी। जिससे उसका इलाज पूर्ण रूप से संभव नहीं था। इसलिए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button