फतेहपुर

रोजगार मेले का आयोजन शासन द्वारा निहित महीनों के अंतर्गत किया जाय- सी.इंदुमती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024–25 हेतु निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु परिवहन व्यवस्था के संबंध जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि जनपद में प्राप्त हुई पाठ्य पुस्तकों का गठित समिति द्वारा नियमानुसार शासनादेश में निहित प्रविधानो के तहत सत्यापन कराते हुए वितरण कराया जाय, के लिए ब्लॉक स्तर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भंडारण करते हुए परिषदीय विद्यालयों में भेजा जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की दर के अनुसार परिवहन दर व श्रमिको की दर श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी तय की जाय। पाठ्य पुस्तकें समय से, वितरण के लिए कार्ययोजना बना ले। ताकि पाठ्य पुस्तकों का वितरण समय से हो और नोडल अधिकारी नामित करते हुए ड्यूटी लगा दी जाय तथा उसकी रिपोर्ट से अवगत कराए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला कौशल मिशन समिति की बैठक में कहा कि रोजगार मेले का आयोजन शासन द्वारा निहित महीनों के अंतर्गत किया जाय। जिन अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण पूर्ण हो गए है औद्योगिक इकाइयों से समन्वय बनाते हुए आवश्यकतानुसार ट्रेड के अनुसार दिए जाय, ताकि रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला/पुरुषो/दिव्यांग का सेल्फ ग्रुप बनाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उपजिलाधिकारी बिंदकी श्री अनिल यादव, जिला पूर्ति अधिकारी श्री अभय सिंह, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button