फतेहपुर

वी0वी0 पैट राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय फतेहपुर स्थित ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। उन्होंने अपने समक्ष वेयर हाउस में रखे ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट कक्षों को सील खुलवाया। उन्होंने बाक्स में रखे  ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट के सीरियल नंबर का मिलन किया जो सही पाए गए।

उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेवल जांच(FLC) नही हुई है पर फर्स्ट लेवल जांच नहीं हुई की स्लिप लगाने के निर्देश संबंधितो को दिए। निरीक्षण के दौरान कक्षों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button