फतेहपुर

शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जनता को दिलाएंगे लाभ- एसडीएम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

खागा/फतेहपुर। नये एसडीएम मनीष कुमार ने खागा तहसील का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए अपने कार्य और आचरण में सुधारने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को समय से पहुंचाए। इन कार्यो मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। एसडीएम मनीष कुमार 2018 बैच के पीसीएस अफसर है। उन्हें पहली तैनाती खागा एसडीएम पद पर की गई है। उन्होंने युग जागरण संवाददाता से बातचीत मे बताया कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को  समय और नियम से दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि  जमीन संम्बन्धित विवादों मे राजस्व कर्मचारियों  को स्थलीय निरीक्षण कर निपटाने के निर्देश दिए गए है। वही एसडीएम ने गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों से मुलाकात कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button