आजमगढ़

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा का पड़ोसी के छत पर मिला शव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़। बिलरियागंज के ग्राम नशीरपुर निवासी 65 वर्ष वर्षीय बेचन पुत्र हनीफ की संदिग्धावस्था पड़ोसी के दो मंजिला मकान के छत पर मिला शव लोगों द्वारा बताया गया कि कल दिन में किसी ने पुलिस को गोवध की  पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही तुरंत बाईक व सरकारी गाड़ी से पहुच कर मकान के चैनल का ताला तोड़ते हुए घर और हाते में घुस गई और आधे घंटे जाच पड़ताल के बाद कुछ भी नहीं मिला वहीं बेचन के मकान से सटे सैफ के दो मंजिला मकान पर बेचन मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसके हाथ में जले का निशान था और परिजन उसे दूसरे के छत पर मृत अवस्था में पड़ा देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि एक डॉक्टर साहब यहा भी देखवा लिजिए जिसमें प्राईवेट हास्पिटल के डाक्टर फकरे आलम ने मृत्यु घोषित कर दिया और उन्होंने ने बताया कि परिजन हार्ट अटेक से मौत बता रहे हैं लेकिन यह हार्ट अटेक से मौत हुई तो दोनों हाथों और पैरों मे जले का निशान कैसे लगा क्या छत इतना गर्म था कि हाथ पैर जला दिया फिलहाल में जो भी हो लेकिन बेचन के पुत्र से पुछे जाने पर बताया कि मेरे अब्बू की मौत हार्ट अटेक से हुई है और चोट के निशान पर उसने बताया कि छत पर थे और अचानक हार्ट अटेक आया होगा और अपने मकान से दुसरे मकान लड़खड़ाते हुए गिर गये और खरोच आने से हाथ आदि में चोट लग गई होगी फिलहाल में आस पास के लोगों ने इस मामले में तहरीर देंने के लिए कहा लेकिन पुत्र ने कहा कि हार्ट अटेक से मौत हो गई है जबकि शेरु पुत्र बेचन गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में कोई घटना किया था और वहां एफ आई आर होने पर पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए घर दबिश दी लेकिन शेरु नहीं मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button