कला-साहित्यविचार

सविनय निवेदन है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मेरा सविनय निवेदन है
सरकार समर्थक सभी चारण-भाटों से
कि इस महामारी की बलि चढ़ रहे
सब लोगों के परिजनों से मिलकर
पहले जानकारी ले लें
सरकार द्वारा स्वास्थय सेवाओं में
किए गये अभूतपूर्व सुधारों की
और फिर हमेशा की तरह
अपने जमीर को मारकर जुट जाएं
अपनी सरकारों का बचाव करने में।

मेरा सविनय निवेदन है
दुनिया में सब धर्मों के ठेकेदारों से
कि इस महामारी की बलि चढ़ रहे
सब लोगों के परिजनों से मिलकर
पहले जानकारी ले लें
ईश्वर की उनके ऊपर हुई असीम
अनुकम्पा व अद्वितीय आशिर्वाद की
और फिर हमेशा की तरह
अपने जमीर को मारकर जुट जाएं
अपने धर्मों का प्रचार-प्रसार करने में।

मेरा सविनय निवेदन है
दुनिया में इंसानों की सभी नस्लों से
कि इस महामारी से सबक लेते हुए
भविष्य के लिए तय करें
अपनी प्राथमिकताएं,
प्रकृति से ज्यादा छेड़छाड़ ना करके
सह-अस्तित्व की तलाशें संभावनाएं,
नहीं तो मिट जाएंगी हमारी पीढियां
ऐसे वायरसों का सामना करने में।

जितेन्द्र ‘कबीर’
संपर्क सूत्र – 7018558314

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button