वास्तु-शास्त्र

सही दिशा में रखा फ्लॉवर वेस, घर में माहौल रहेगा खुशनुमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ फ्लॉवर वेस पॉजिटिविटी भी लेकर आता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह घर में सिर्फ फ्रेशनेस ही नहीं बल्कि माहौल भी खुशनुमा बनाता है। इस शास्त्र के अनुसार, यदि फ्लॉवर वेस को सही दिशा में रखा जाए तो आपको घर में बदलाव नजर आएगा। चलिए आज आपको बताते हैं कि फ्लॉवर वेस घर में रखने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है….

साफ-सुथरा रखें

घर में यदि आप इसे रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा साफ सुथरा हो। कुछ लोग घर में फ्लॉवर वेस रखे हैं लेकिन उसमें धूल-मिट्टी जमने लगती है। धूल-मिट्टी जमने के कारण घर में नेगेटिविटी आती है।

ऐसा फ्लॉवर वेस न रखें

बाजार में वैसे कई तरह के फ्लॉवर वेस मौजूद होते हैं जिसमें आपको कई डिजाइन और ऑप्शन भी मिल जाएंगे। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, फाइबर या फिर प्लास्टिक के फ्लॉवर से फाइबर या प्लास्टिक के फ्लॉवर वेस लगाना शुभ नहीं माने जाते।

टूटा हुआ फ्लॉवर वेस

इसके अलावा घर में टूटा या फिर क्रेक फ्लॉवर वेस भी न रखें, ऐसा फ्लॉवर वेस घर में पॉजिटिविटी की जगह नेगेटिविटी बढ़ा सकता है। ऐसे में जब भी आप फ्लॉवर वेस न खरीदें।

कैसा हो फ्लॉवर वेस?

घर में यदि आप पॉजिटिविटी  लाना चाहते हैं तो सिरेमिक या फिर ग्लास का फ्लॉवर वेस ही इस्तेमाल करें। इस तरह के फ्लॉवर वेस घर में इस्तेमाल कनरे शुभ माने जाते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में फूलदान न रखें। क्योंकि यह दिशा शुभ नहीं मानी जाती है। यह फूलदान रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं और परिवार में कलह-कलेश बढ़ता है।

मुरझाए फूल

फ्लॉवर वेस में कभी भी मुरझाए हुए फूल न रखें। इन्हें घर में रखने से वास्तु संबंधी समस्याएं आती हैं और पैसों के मामले में भी कमी आ जाती है। इसलिए यदि फ्लॉवर वेस का कोई फूल मुरझा गया है तो उसे तुरंत हटा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button